न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मोंथा तूफान का असर लगातार बढ़ता जा रहा हैं. राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने सर्दी का अहसास पहले ही करा दिया हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं.
आज इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना हैं. वहीं चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान हैं.
31 अक्टूबर तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर तक तूफान का प्रभाव झारखंड के अधिकतर इलाकों में रहेगा. गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
यह भी पढ़े: OYO होटलः पत्नी ने पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर खोया अपना आपा, फिर चप्पल से सरेआम कर दी पिटाई