न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ में साईबर अपराध थाना रामगढ़ के द्वारा बैंक खाता के माध्यम से साईबर ठगी करने वाले 4 साईबर अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 06 मोबाईल 11 सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है. जिसकी जानकारी रामगढ़ डीएसपी चंदन वत्स ने दिया.
यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की I4C परियोजना के तहत संचालित पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर की गई. जांच में सामने आया कि भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन हो रहा था, जिसके बाद साइबर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि यह खाता “गणेश इंटरप्राइजेज” के नाम से संचालित हो रहा था और इसके जरिए देश के विभिन्न राज्यों में ठगी की रकम ट्रांसफर की जा रही थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया. इस कार्रवाई से इलाके में साइबर अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस बैंक खाते के जरिए ठगी की जा रही थी, उससे देशभर के 20 से अधिक राज्यों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं.
पूछताछ के दौरान पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है. आरोपियों ने बताया कि यह पूरा खेल कुछ अन्य लोगों के इशारे पर चल रहा था, जिनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल हैं.
पुलिस अब उन संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है. साइबर थाना के अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक, श्रमिक संगठनों ने आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग की