न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा के जराईकेला थाना अंतर्गत मकंरडा पंचायत के रायबेड़ा में सीआरपीएफ 134 समादेष्टा त्रिलोक नाथ सिंह के आदेशानुसार ग्रामीणों के बीच नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजित किया गया. वहीं कार्यक्रम में मकंरडा, रायबेडा, बड़ा सागजोड़ी एंव छोटा सागजोड़ी के ग्रामीणों मौजूद थे. इस अवसर पर सीआरपीएफ 134 द्वितीय समादेष्टा दीपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी ग्राम एवं क्षेत्र का विकाश शांति एवं सुरक्षित माहौल में ही संभव है इसलिए जो भी आमजन रास्ता भटक गए गए एवं नक्सल गतिविधियों में शामिल है उन्हें राज्य सरकार की आत्मसर्मपण नीति के लाभ के विषय में अवगत कराया जाए ताकि उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके. जिससे कि समाज में विकाश की व्यार वह सकें.
आत्मसर्मपण एवं मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी सी.आर. पी.एफ के किसी भी कैम्प से संपर्क कर सकते है. 134 बटालियन के.रि.पु.बल सदैव आमजन की सुरक्षा सेवा एवं सहायता के लिए तत्पर है एवं इस प्रकार के कार्यकम को आगे भी निरन्तर किया जाता रहेगा. इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, खेलकूद की सामाग्री, वाटर गैलन, तारपोलीन, कम्बल, छाता, चप्पल, साड़ी, वर्तन, कुदाल, गैती, मच्छरदानी, हसुआ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री का वितरण किया गया. मौके पर सहायक कमांडेंट भानू प्रताप सिंह, मकरंडा वार्ड सदस्य 06 अनीता गुड़िया, वार्ड सदस्य 08 विणा कुमार पान , शिक्षक बीबीयान लुगुन समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं सीआरपीएफ जवान मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गांडेय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, मुखिया व पंचायत कर्मियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी