जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी सभी की समस्याएं

By : Vaibhaw Vikram
जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी सभी की समस्याएं

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, जमीन मापी, भू-अर्जन के तहत मुआवजा भुगतान, पीएम आवास योजना की राशि भुगतान, डीलर द्वारा राशन नहीं दिए जाने, जमीन म्यूटेशन लंबित रहने, ऑनलाइन रसीद नहीं कटने, पेंशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेयजलापूर्ति, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं.

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी.जनता दरबार के दौरान उपायुक्त की मानवीय संवेदना भी देखने को मिली. 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी बबलू गौड़ ने उपायुक्त को बताया कि क्रशर दुर्घटना में उनका पैर कट गया है, जिसके बाद से वे बेरोजगार हो गए हैं तथा आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं. यह सुनते ही उपायुक्त ने तत्काल पहल करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच भेजवाया तथा अस्पताल अधीक्षक को बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: भरनो के अमलिया गांव में गहराया पेयजल संकट: एक महीने से खराब पड़ा है जलमीनार, ग्रामीणों में आक्रोश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई