घाघरा में अपराधी बेलगाम, चोरी-नशा और डर के साए में जनता

घाघरा में अपराधी बेलगाम, चोरी-नशा और डर के साए में जनता

घाघरा में अपराधी बेलगाम चोरी-नशा और डर के साए में जनता

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो शासन टोली गांव में बीते रात बेखौफ हो कर चोरों ने तीन बड़ी खस्सी चुरा कर बड़े आसानी से ले गए . घाघरा थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं अब अपवाद नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की सच्चाई बन गई हैं. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में दर्जनों चोरी की घटनाएं ऐसी हैं, जिनकी कोई एंट्री थाना रजिस्टर तक नहीं होती. और यदि किसी तरह आवेदन दे भी दिया जाए, तो महीनों तक न तो एफआईआर होती है, न जांच आगे बढ़ती है. नतीजा चोरों का मनोबल आसमान पर और जनता का भरोसा जमीन पर.

तीन दिन पूर्व यज्ञ बगीचा में चोरी लाखों उड़ गए, पुलिस खाली हाथ
तीन दिन पूर्व घाघरा यज्ञ बगीचा में अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. लाखों रुपये नकद समेत कीमती सामान चोरी हो गया, लेकिन अब तक न कोई गिरफ्तारी, न कोई खुलासा. सवाल उठता है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस की चुप्पी.

घर में कैद गोहर से तीन खस्सी गायब
मंगलवार की रात शासनटोली गांव में अपराधियों ने दुस्साहस की सारी सीमाएं तोड़ दीं. समीर साहू के घर को बाहर से कुंडी लगाकर उन्हें अंदर बंद कर दिया गया और गोहर से तीन खस्सी चोरी कर ली गई. खस्सी का मूल्य करीब 50 हजार रुपये है. पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि ऐसे आवेदनों का हश्र फाइलों में दफन हो जाना आम बात बन चुकी है.

नशे की जड़ें, अपराध की फसल
घाघरा और आसपास के इलाकों में ड्रग्स और ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा है. इसी नशे की आग में अपराध पनप रहे हैं चोरी, धमकी, मारपीट और सड़क हादसे. लोग खुलकर बोलने से डरते हैं, लेकिन दबी जुबान में हर वारदात को नशे के नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है.

सबसे बड़ा सवाल
जब अपराध बेलगाम हैं, जनता असुरक्षित है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है, तब घाघरा थाना प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहा है अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह दिन दूर नहीं जब घाघरा अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बन जाएगा और कानून सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जाएगा.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी