गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत अन्य हुए बरी

By : News11 Bharat
गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत अन्य हुए बरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग जिले की अदालत में 2 जून 2015 को हुए हत्याकांड के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके सहयोगी कमाल खान, ग्यास खान की हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए गए कुख्यात अपराधी विकास तिवारी, संतोष पांडेय, दिलीप साव और राहुल पांडेय को हाईकोर्ट ने आज बरी कर दिया. हजारीबाग सिविल कोर्ट ने पहले सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया. 

इस मामले में 2 जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े पेशी के लिए आए सुशील श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी. हत्या की इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी थी. 

यह भी पढ़े: गिरिडीह जिले की गोरहद पंचायत की 3.3 एकड़ जमीन की जमाबंदी रद्द मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव