अवैध खनन

अवैध खनन पर सख्ती: डीसी मेघा भारद्वाज ने दिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश

उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई. 

By : Ark Sahuliyar
अवैध खनन पर सख्ती: डीसी मेघा भारद्वाज ने दिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई. डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को खनन नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा अवैध गतिविधियों पर नियमित जांच और कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया. खनिज परिवहन में लगे वाहनों और चालानों की सघन जांच करने को कहा गया.

डीसी ने कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और कोयला परिवहन के दौरान वाहनों को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढकने का निर्देश दिया. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹2650 करोड़ 42 लाख के राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध 28 सितंबर तक ₹1332 करोड़ 66 लाख की वसूली हो चुकी है. वहीं, अमड़ापाड़ा क्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश डीबीएल और बीजीआर को दिया गया. डीसी ने लंबित बालू घाटों की ग्राम सभा प्रक्रिया जल्द पूरी कराने, सीपीग्राम एवं पीजी पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा 15 अक्टूबर तक एनजीटी के सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है