अतिक्रमण

रांची में अतिक्रमण पर सख्ती, हरमू शनि मंदिर से अपर बाज़ार तक चलेगा बुलडोज़र

हरमू शनि मंदिर से लेकर अपर बाज़ार तक निगम ने अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है.

By : Dipali Kumari
रांची में अतिक्रमण पर सख्ती, हरमू शनि मंदिर से अपर बाज़ार तक चलेगा बुलडोज़र

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी बीच आज शुक्रवार को हरमू शनि मंदिर से लेकर अपर बाज़ार तक निगम ने अवैध कब्जों को चिन्हित किया. जाम मुक्त अपर बाज़ार अभियान के तहत नगर निगम ने निरीक्षण कर रही है. इस दौरान नगर निगम के प्रशासक, अपर प्रशासक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे और अतिक्रमण का जायजा लिया. 

सड़क और फुटपाथ पर बने अवैध घर, दुकान व अन्य निर्माणों की पहचान की जा रही है. निरीक्षण के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोज़र चलेगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी. अतिक्रमण हटाने की खबर से इलाके में हलचल तेज हो गयी है. वहीं अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है. 

बताते चलें इससे पहले भी अभियान के तहत कई होटल, दुकान और अन्य अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं. शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के उद्देश्य से निगम की कार्रवाई लगातार जारी है. 

इसे भी पढ़ें: रांची: करमटोली तालाब के पास से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 11 घरों पर चला बुलडोज़र; रोते-बिलखते दिखे लोग

संबंधित सामग्री

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसके बाद बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल की गिरफ्तारी की गई. 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

बढ़ोतरी के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. जानिए अपने शहर का ताजा भाव.

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

मैच के टिकट ऑनलाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आप district.in वेब पोर्टल पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं.

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.