न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डबल मर्डर केस के आरोपी दिपेश कांदिर को कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. डबल मर्डर की घटना 11 मई 2025 की है. धुर्वा-हटिया थाना क्षेत्र के सीठियो गांव स्थित सरगुल बांध के पास दो युवक का शव बरामद किया गया था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया था. आरोपी की प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए हत्या की गई थी.
प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या
खूंटी निवासी खुदिया मुंडा ने आरोपी की प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया था. मामला का पता चलने पर आरोपी ने 5 साथियों के साथ खुदिया की हत्या की योजना बनाई थी. 4 मई 2025 को आरोपी की प्रेमिका ने फोन कर खुदिया को रांची बुलाया. जिसके बाद 5 साथियों और प्रेमिका संग मिलकर आरोपी ने खुदिया और उनके चचेरे भाई लुका मुंडा की तेज धारदार हथियार से डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था. 4 मई को दोनों मृतक चाचा के श्राद्धकर्म की न्यौता देने घर से निकले थे. उसी दिन दोनों की हत्या कर सीठियो गांव स्थित सरगुल बांध के पास फेंक दिया गया था.
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत वाहन जांच अभियान, बड़ी मात्रा में नकदी बरामद