खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

दुष्कर्म

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.  पीड़िता द्वारा शनिवार को थाना पहुंच कर आपबीती बताई और थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना पहुंच कर विरोध किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. इधर नाबालिक युवती ने घटना को लेकर बताया कि थाना का चालक सन्नी कुमार पिता चंद्रमोहन साहानी 17 जून दिन बुधवार को रात में करीब 10 बजे घर छोड़ने के बहाने मुझे और मेरी एक सहेली को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया. इसी क्रम में पहले तो चामा से बीजु पाड़ा की और ले गया. जिसके बाद आपस लौटने पर  जंगल ले जाने लगा इस बीच युवती की सहेली बाइक से कूद कर भाग निकली लेकिन पीड़िता युवती को सन्नी जबरन बाइक से जंगल की ओर ले गया. जहां उसके साथ सन्नी ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद युवती बेहोश हो गई और सन्नी मौके से उसे छोड़ कर फरार हो गया. देर रात युवती किसी तरह वापस अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना को जानकारी दी.  वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी द्वारा उसकी बेटी को घटना के बाद कई बार धमकाया भी गया.  वहीं शनिवार को हिम्मत कर पीड़िता की मां ने खलारी थाना में जाकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामला की जानकारी देते आरोपी का विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की. इधर खलारी पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

झारखंड

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

झारखंड

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

झारखंड

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

जपला धरहरा वार्ड संख्या-05 स्थित हरिजन विद्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज हो गई है.