बचरा साइडिंग में ठेका मजदूरों मेंआक्रोश, सब-कॉन्ट्रैक्ट पर रोक लगाने और मजदूरों ...

बचरा साइडिंग में ठेका मजदूरों मेंआक्रोश, सब-कॉन्ट्रैक्ट पर रोक लगाने और मजदूरों की छंटनी के खिलाफ सौंपा आवेदन

बचरा साइडिंग में ठेका मजदूरों मेंआक्रोश सब-कॉन्ट्रैक्ट पर रोक लगाने और मजदूरों की छंटनी के खिलाफ सौंपा आवेदन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार एरिया के सीएचपी सीपीपी के अंतर्गत कार्यरत बचरा साइडिंग के ठेका मजदूरों ने ठेका कार्य को पेटी (सब-कॉन्ट्रैक्ट) में दिए जाने,मजदूरों के शोषण और छंटनी के विरोध में महाप्रबंधक को आवेदन सौंपा है.मजदूरों का आरोप है कि पूर्व में कार्य कर रही कंपनी ने गलत जानकारी देकर काम शुरू किया और बाद में कार्य को सब-कॉन्ट्रैक्ट में दे दिया. इसके कारण मजदूरों का शोषण हुआ तथा 16 मजदूरों को बिना किसी उचित कारण के काम से निकाल दिया गया.मजदूरों ने बताया कि वर्तमान में कार्य कर रही देव ट्रेडिंग कंपनी द्वारा भी इसी तरह सब-कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया अपनाया जा रहा है,जिससे एक बार फिर मजदूरों के शोषण और छंटनी की आशंका बढ़ गई है.

सब-कॉन्ट्रैक्ट प्रथा पर रोक लगाने की मांग

इस संबंध में मजदूरों ने मांग की है कि कंपनी को निर्देशित किया जाए कि वह सीधे मजदूरों से काम कराए और सब-कॉन्ट्रैक्ट प्रथा पर रोक लगाई जाए.साथ ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है. इस दौरान मजदूरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पिपरवार जीएम के नाम ज्ञापन सौंपा.मजदूरों ने चेतावनी दिया है कि यदि कंपनी सीधे कार्य कराएगी तो वे पूरी निष्ठा से काम करते हुए हर संभव सहयोग देंगे.वहीं उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

अधिकारियों को सौंपी गयी आवेदन की प्रतिलिपि

आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त चतरा,अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया,थाना प्रभारी पिपरवार सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. इस मौके पर जयशंकर चौधरी,चमन महतो,शंकर महतो,संतोष कुमार,भोला महतो,चंद्रदेव ठाकुर,कालेश्वर ठाकुर, निर्मल महतो,पिंटू मुंडा, राजेश ठाकुर,जगदीश महतो,जितेन्द्र महतो, घुमेश्वर महतो,चिंतामण महतो,मुनेश्वर महतो,उमेश प्रसाद,संजू सोनी,मंटू सिंह, करण महतो सहित कई मजदूर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान