न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: झारखंड Round Table India की इकाई धनबाद राउंड टेबल 342 (DRT 342) ने शहेराज़ स्थित Eklavya MIDDLE SCHOOL SAHRAJमें 6 स्मार्ट कक्षाओं का सफलतापूर्वक निर्माण एवं उद्घाटन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.वर्ष 2019 में स्थापना के बाद से ही DRT 342 “शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता” के उद्देश्य के साथ निरंतर कार्यरत है. इस नवीन परियोजना के साथ, संस्था अब तक कुल 16 कक्षाओं का निर्माण कर चुकी है, जिससे सैकड़ों वंचित छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.यह परियोजना P&G Shiksha तथा धनबाद के स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से संभव हो सकी. ये स्मार्ट कक्षाएं आने वाले वर्षों में छात्रों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.अध्यक्ष सूरज सारिया ने कहा कि अपने गृह नगर में इस प्रकार की परियोजना का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि यह सफलता पूरी टीम के संयुक्त प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी समाज के उत्थान हेतु ऐसे कार्य जारी रहेंगे.
धनबाद राउंड टेबल 342 एवं इसके सभी सदस्य (सदस्यों के नाम) ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमानजी स्थापित किया है. यह देखकर प्रेरणा मिलती है कि युवा वर्ग समाज की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे आ रहा है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जिला वेबसाइट पर अपलोड