आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त देव कुमार दास पुलिसमैन ऑफ द वीक बने हैं. एसपी सिमडेगा द्वारा सिमडेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की योजना पुलिस मैन ऑफ द वीक के नाम से शुरू की गई थी. जिसमें उत्कृष्ट टर्न-आउट, कर्तव्य परायणता और सकारात्मक सोच वाले पुलिसकर्मियों को हर सप्ताह चयनित कर सम्मानित किया जाता है.
इसी क्रम में जनवरी के अंतिम सप्ताह का अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आरक्षी देव कुमार दास पुलिस मैन ऑफ द वीक के लिए चयनित किया गया. एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने आरक्षी देव कुमार दास को उपहार देकर सम्मानित किए.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा: नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 17 लोगों ने किया नामांकन दाखिल