कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष ज...

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 
बेरमो/डेस्क:
कांग्रेस पार्टी ने कथारा में पंचायत स्तरीय एक बैठक का आयोजन राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. बैठक में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह के द्वारा किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की मजबूती और  जन आकांक्षाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.

जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना प्राथमिकता है. कथारा में जल्द ही पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा. जिससे पार्टी को मजबूती तो मिलेगा ही साथ साथ जन सरोकार की कार्य भी किया जा सकेगा इससे जमीनी स्तर पर संगठन को धार मिलेगी.

दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से हाल चाल जाना और एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवलक्ष गांव-गांव तक नहीं  बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक जीवन बसर कर रहे लोगों तक पहुंच कर विकास के मुद्दे को लेकर बदलाव के लिए कार्य करेगी.

मौके पर बोकारो जिला उपाध्यक्ष दिगंबर महतो, प्रेम राय,कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह,गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ़ टिल्लू पांडेय, मोहम्मद इसराफिल अंसारी, राजेश शर्मा,आशीष चक्रवर्ती, विजय यादव,राजू वर्मा,देवासीष आस,मोहम्मद कलीम,बिंदु चंद्र, हेम्ब्रम, सुजीत मिश्रा,मोहम्मद याकूब,मोहम्मद शमी,मोहम्मद रवानी,मोहम्मद शराफत हुसैन, सुनीता सिंह,मौसी खान,टुंपा मित्र,संतोष सिन्हा,अमनदीप सिंह,संजय गिरी, सविता सिन्हा, सुषमा देवी, मंजू देवी,मीना देवी खाली बरा,व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक