स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने दी बधाई

सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलने का भरोसा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने दी बधाई

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेसजनों ने परिसदन में पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी. उनके कुशल मार्गदर्शन, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से जिला कांग्रेस का आधार बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा. वक्ताओं ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी के विचारों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान और तेज गति से चलेगा.

बधाई देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दास, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, संजय हेम्ब्रम, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज खान, जहांगीर आलम, सोमा पुरती, मथुरा चंपिया, संतोष सिन्हा, जेना बिरुली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में आगामी चुनावों में कांग्रेस पश्चिमी सिंहभूम में और मजबूत स्थिति में नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: DVC की कंज्यूमर मीट में कंज्यूमर्स की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निवारण के सुझाए गए उपाय

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.