बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

कांग्रेस की बैठक

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई.

बसिया में कांग्रेस की बैठक 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
बसिया/डेस्क:
प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई. प्रखंड अध्यक्ष विकास साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह सिसई विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव, प्रदेश सचिव रोशन बरवा और जिला महासचिव सुशील कुमार होता उपस्थित रहे.

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गहन चर्चा की गई और आगामी 15 जुलाई को सभी पंचायतों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव ने सभी पंचायत अध्यक्षों और बीएलए-2 को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर योग्य मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें.

पंचायत स्तर की बैठकों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें सुशील कुमार होता ने बसिया पंचायत की बैठक के लिए स्वयं प्रभारी की जिम्मेदारी ली. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

झारखंड

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया.

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार के करीब तीन वर्षों से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

झारखंड

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

झारखंड

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने का किए अपील

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

झारखंड

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने किया संयुक्त रूप से शुभारम्भ