न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू 4 और 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रभारी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा जिला प्रभारियों की बैठक में भी के. राजू शामिल होंगे और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे.
दौरे के पहले दिन लोकसभा प्रभारियों के साथ भी मंथन किया जाएगा, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श होने की संभावना है. वहीं 5 जून को पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की बैठक आयोजित होगी. इसके अलावा भी कांग्रेस पार्टी की कई अहम बैठकों में प्रभारी शामिल होकर नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे. कांग्रेस नेतृत्व इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है.
यह भी पढ़ें: पलामू में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस