शोक सभा

गढ़वा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

डीसी और एसपी समेत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शोक सभा में गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 

इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पूरा राज्य मर्माहत एवं शोकाकुल है. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री एक कर्मठ, संवेदनशील एवं दूरदर्शी जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने झारखंड की जनभावनाओं, जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति सदैव समर्पण के साथ कार्य किया. उपायुक्त ने कहा कि जनकल्याण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका असमय निधन राज्य एवं समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम