Jharkhand Weather: अगले 5 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: अगले 5 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने दस्तक तेज कर दी हैं. राज्य में चल रही उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने सुबह और शाम के तापमान को तेजी से नीचे धकेल दिया हैं. शुष्क मौसम के बीच सर्दी का असर हर दिन और तेज हो रहा हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रांची ने राज्य के सात जिलों गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला के लिए अगले दो दिनों तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया हैं.

न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट
राज्य के कई इलाकों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया हैं. गुमला में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग और डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राजधानी रांची में भी पिछले चार दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया हैं. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. 6 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की अतिरिक्त गिरावट की संभावना हैं. सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं. 

हल्की बारिश से बढ़ी ठिठुरन
बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया. खूंटी के अड़की में सबसे अधिक 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र का अनुमान है कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर और कोहरे का प्रभाव 8 दिसंबर तक महसूस होता रहेगा. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अगले पांच दिन झारखंड के लोगों के लिए चुनौतीभरे साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: पुलिस द्वारा अवैध वसूली के रुपए को बांटने के विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मी हुआ निलंबित
 
संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.