डबल डाउन बार हत्याकांड

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
जमशेदपुर के डबल डाउन बार हत्याकांड मामले में आरोपी नीरज सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. आरोपी की जमानत याचिका ‘Dismissed as Withdrawn’ (याचिका वापस लिए जाने के कारण) के रूप में खारिज हो गयी. इससे पहले भी 21 अगस्त को जमशेदपुर लोअर कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज की थी. 

यह मामला 27 जून 2026 की रात बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड से जुड़ा है. हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था. कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किए जाने के बाद हिमांशु सिंह की मौत हो गयी थी. 

मामले में नीरज सिंह पर हत्या की साजिश, लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप है. घटना के बाद नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी भी की थी. इस दौरान आवास से कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की गयी थी. 

झारखंड पुलिस की SIT ने राजस्थान के सीकर से नीरज सिंह को गिरफ्तार किया था. मामले में मुख्य शूटर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा समेत 12 से अधिक आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. 
मामले पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.