Jharkhand Weather: सर्दी का डबल अटैक! झारखंड के 5 जिलों में आज ठंड का अलर्ट, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी कंपकंपी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: सर्दी का डबल अटैक! झारखंड के 5 जिलों में आज ठंड का अलर्ट, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी कंपकंपी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि जहां पहले दोपहिया वाहन चालकों को शॉल ओढ़कर निकलना पड़ता था, वहीं अब एक स्वेटर से ही काम चल रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक यह राहत बनी रह सकती हैं. 

इन 5 जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा असर
हालांकि इस राहत के बीच पलामू, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. सुबह के समय घना कोहरा, दिनभर बर्फीली हवाएं और शाम को बढ़ती कनकनी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

कुछ जिलों में मिली राहत
देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में ठंड का असर कुछ कम हुआ हैं. इन जिलों में न्यूनतम तापमान अब 11 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पहले 7-8 डिग्री के आसपास था. हालांकि सुबह और दोपहर के समय चलने वाली ठंडी हवाओं से बचाव जरूरी बताया गया हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता हैं. इसके चलते राज्यभर में शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड लौटने की संभावना हैं. कई जिलों में न्यूनतम तापमान फिर से 5-6 डिग्री तक गिर सकता हैं. 

यह भी पढ़े: गढ़वा जिले का नवजात पलामू में पांच लाख में बेचा गया, पुलिस ने 5 दिन के बच्चे को कराया बरामद
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई