इकाई गठन

कोल माइंस स्टाफ एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चुरी परियोजना में नई इकाई का किया गठन

अभिजीत कुमार अध्यक्ष और धनंजय चौहान सचिव बने

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोल माइंस स्टाफ एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चुरी परियोजना में नई इकाई का किया गठन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  कोल माइंस स्टाफ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएसएआई) ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए शनिवार को चुरी परियोजना में नई परियोजना इकाई का गठन किया. चुरी परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ महतो ने की, जबकि संचालन मनोज कुमार ने किया. बैठक में कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, संगठन की मजबूती, एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ सर्वसम्मति से सीएमएसएआई चुरी परियोजना इकाई का गठन किया गया.  जिसमें अभिजीत कुमार को अध्यक्ष चुना गया. 

राजकुमार एवं माया देवी को उपाध्यक्ष, धनंजय चौहान को सचिव, उमेश कुमार यादव एवं श्याम किशोर मुंडा को सह-सचिव, अखिलेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, विकास कुमार महतो को उपकोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार को संगठन सचिव चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धीरेन्द्र कुमार सिंह, गोविंद चंद महतो, संयुक्ता देवी, पीयूष कुमार साहू, आकांक्षा कुमारी सिंह, सुनील कुमार नहाक, तपेश्वर कुमार यादव, शैलेश प्रसाद, संतोष उरांव, आकाश कुमार, राजेंद्र गोप, दौतिनाथ महतो, ए. तिग्गा एवं दीपक कुमार को शामिल किया गया. बैठक में केंद्रीय सह-क्षेत्रीय अध्यक्ष देवपाल मुंडा, केंद्रीय सह-क्षेत्रीय सचिव दिनेश कुमार भुइयां, केंद्रीय सह-क्षेत्रीय सह-सचिव जगरनाथ महतो एवं सुनील कुमार मेहता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की एकता पर निर्भर करती है. साथ ही लिपिकीय कर्मचारियों से संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का आह्वान किया. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मगध-संघमित्रा तथा आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के लिपिकीय कर्मचारियों ने भी सीएमएसएआई से जुड़ने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: गावां थाना में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट से सुरक्षा तक बनी रणनीति

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.