झारखंड का मौसम

13 जिलों में आकाश आज छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम दर्जे की होगी बारिश मौसम रहेगा खुशनुमा

मानसून के सक्रिय रहने के बावजूद बारिश का प्रतिशत अब भी है काफी कम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
13 जिलों में आकाश आज छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम दर्जे की होगी बारिश मौसम रहेगा खुशनुमा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और वर्षा की कमी भी कुछ हद तक पूरी हुई है, लेकिन फिर भी कुछ जिले हैं जहां बारिश की बेरुखी की वजह से खेती पर असर पड़ रहा है. मंगलवार के मौसम की बात करें तो अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की, मध्यम और तेज बारिश की सम्भावना है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना जताई गई है. राज्य के13 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, धनबाद,  देवघर, दुमका और हजारीबाग में अच्छी बारिश की सम्भावना है. दूसरे जिलों की बात करें तो गिरिडीह में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. 

आकाश में बादल छाए रहने और बारिश की वजह से अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है. अनुमान के अनुसार, 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रह सकता है. इससे मौसम खुशनुमा रहने की सम्भावना  है. मगर दूसरी ओरबारिश कम होने वाले जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई