CISF का बड़ा अभियान

करकट्टा जंगल में CISF का फिर धावा, अवैध खनन स्थलों की बिजली काटी, ड्रोन सर्विलांस के बाद सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन

बड़ी मात्रा में विद्युत तार बरामद; MMDR एक्ट के तहत पुलिस को सौंपा जाएगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
करकट्टा जंगल में CISF का फिर धावा, अवैध खनन स्थलों की बिजली काटी, ड्रोन सर्विलांस के बाद सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल एनके एरिया के रोहिणी परियोजना क्षेत्र स्थित करकट्टा जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सीआईएसएफ CISF ने फिर बड़ी कार्रवाई की. कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय की देखरेख में CISF की रेड टीम ने ड्रोन निगरानी के बाद जंगल के विभिन्न हिस्सों में सर्च एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान अवैध खनन स्थलों तक पहुंचाई गई विद्युत आपूर्ति काट दी गई और बड़ी मात्रा में विद्युत तार बरामद किया गया.

करकट्टा जंगल सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में आता है. यहां पूर्व में भी अवैध तरीके से खनन और कोयला निकासी की गतिविधियां सामने आती रही हैं. इसी को देखते हुए सीआईएसएफ CISF द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है. ड्रोन से संदिग्ध स्थानों की पहचान के बाद ग्राउंड टीम ने जंगल में पहुंचकर एक-एक चिन्हित स्थल की तलाशी ली.

सर्च अभियान के दौरान टीम को अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे विद्युत कनेक्शन मिले. सीसीएल के विद्युतकर्मियों की मदद से इन कनेक्शनों की आपूर्ति तत्काल काटी गई. मौके से बरामद विद्युत तार को काटकर कब्जे में लिया गया. सीआईएसएफ CISF के अनुसार, बरामद तार को नियमानुसार MMDR Act, 1957 एम एमडीआर के प्रावधानों के तहत मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा.

ड्रोन से जंगल पर नजर, फिर ग्राउंड ऑपरेशन

 सीआईएसएफ करकट्टा जंगल समेत सीसीएल के संवेदनशील खनन और लीज होल्ड क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस और ग्राउंड सर्च को साथ लेकर कार्रवाई कर रही है. ड्रोन से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध स्थलों को चिन्हित किया जाता है और इसके बाद रेड टीम द्वारा मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है.

अभियान में सहायक कमांडेंट हर्ष लावण्या, सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाड़ा, निरीक्षक एल.एस. मिंज, निरीक्षक पंकज झा समेत सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे. सीसीएल के तीन विद्युतकर्मी भी अभियान के दौरान मौजूद रहे.

CISF सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि सीसीएल के खनन और लीज होल्ड क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ड्रोन से निगरानी के बाद संदिग्ध स्थानों पर तत्काल ग्राउंड कार्रवाई की जा रही है और अवैध खनन से जुड़े किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

संबंधित सामग्री

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया