सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत 
बेरमो/डेस्क:
सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण शनिवार को सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह ने किया. सर्वप्रथम उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके उपरांत उन्हें पारंपरिक वर्दी में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. वार्षिक निरीक्षण के क्रम में उप महानिरीक्षक द्वारा बोकारो एवं करगली क्षेत्र अंतर्गत कोनार साइडिंग, कारो साइडिंग, वॉशरी एरिया, विभिन्न चेक पोस्टों तथा ढोरी क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग, तारमी रेलवे साइडिंग, मैग्जीन, काँटाघर, चेक पोस्ट एवं आई-ट्रिपल-सी का निरीक्षण किया गया. 

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, बल की तैनाती, निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया. उप महानिरीक्षक ने अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत निगरानी, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा सीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया. उन्होंने माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 (एमएमडीआर एक्ट) के प्रावधानों के तहत अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन से संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सुरक्षा बल, प्रबंधन एवं संबंधित प्राधिकारियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया. 

निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों के त्वरित निराकरण हेतु उप महानिरीक्षक ने कमाण्डेंट श्री राज प्रताप सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती का प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सामना किया जा सके. उन्होंने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन, आधुनिक निगरानी प्रणाली के उपयोग पर विशेष बल दिया तथा निर्देशित किया कि ड्रोन का इस्तेमाल कर कोयल चोरी पर अंकुश लगाने एवं परियोजना की परिसंपत्तियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया. 

साथ ही सीसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ माइनिंग सुरक्षा, कोयला परिवहन, रेलवे साइडिंग सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर गारा अभिलाष, उप कमाण्डेंट, के. वी. ए. श्रीधर,  बी.के. पाण्डेय, सहायक कमाण्डेंट, कम्पनी कमाण्डर एवं आसूचना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह निरीक्षण सीसीएल करगली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

झारखंड

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे.