प्रमुख राजकुमार पाठक ने गांडेय में पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जल्द पानी की समस्या दूर करने का दिया भरोसा

By : News11 Bharat
प्रमुख राजकुमार पाठक ने गांडेय में पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जल्द पानी की समस्या दूर करने का दिया भरोसा

भरत मंडलयन्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय सह पंचायत ज्ञान केन्द्र का निरीक्षण प्रमुख राजकुमार पाठक ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पेयजल एवं शौचालय की समस्या पर गंभीरता जताई. निरीक्षण के बाद प्रमुख ने कहा कि पंचायत समिति के पंद्रहवीं वित्त आयोग की निधि से दो दिनों के भीतर पुस्तकालय के समीप स्थित चापाकल में मोटर और टंकी लगाकर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले युवक-युवतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.

बताया गया कि मोटर खराब होने के कारण पुस्तकालय में पेयजल और शौचालय के लिए पानी की कमी हो गई थी, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. समस्या की जानकारी मिलने पर प्रमुख स्वयं मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर सीआई, प्रखंड नाजिर अनिल बेसरा, अभिषेक सिन्हा, प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार, जेएसएलपीएस के शोनू शर्मा, राकेश कुमार  आदित्य कुमार, सुनील वैराग्य, उदय सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो पंचायत समिति बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, बैंकिंग व्यवस्था-स्वास्थ्य मुद्दों पर गरमागरम चर्चा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार