झारखंड का 25वां स्थापना दिवस होगा खास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 70 विधायक आवास का उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 70 विधायक आवास का उद्घाटन

By : Shreya Suman
झारखंड का 25वां स्थापना दिवस होगा खास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 70 विधायक आवास का उद्घाटन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस समारोह इस बार यादगार होने वाला है. इस अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के पास नव-निर्मित 70 विधायक आवासों का उद्घाटन करेंगे. इन आवासों के उद्घाटन के बाद, राज्य के सभी विधायक अपने नए आवासों में स्थानांतरित हो जाएंगे और उनके पुराने आवासों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.

स्थापना दिवस समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भवन निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में पूरे किए गए लगभग 100 अन्य निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, लगभग इतनी ही नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा. समारोह में कुछ नई योजनाएं भी लॉन्च करने की तैयारी है. यह मुख्य कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि वे शुभारंभ, शिलान्यास और उद्घाटन के लिए प्रस्तावित योजनाओं और नियुक्ति पत्र वितरण से संबंधित जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं. मुख्य सचिव ने सभी पूर्ण हो चुकी योजनाओं के उद्घाटन और स्वीकृत योजनाओं के शिलान्यास की सूची, उनकी लागत राशि के साथ, 1 नवंबर तक भेजने को कहा था. हालांकि, अधिकतर विभागों और जिलों ने 31 अक्टूबर की शाम तक यह जानकारी नहीं भेजी है. गौरतलब है कि 1 नवंबर को सचिवालय में अवकाश होता है.

इस बीच, योजना सचिव मुकेश कुमार ने भी सभी विभागीय सचिवों को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बजट घोषणाओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है.

यह भी पढ़े: देवउठनी एकादशी व्रत आज, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जान लें खास उपाय और मंत्र

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.