चन्द्रपुरा के अलारगो गांव पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त, दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में हुए शामिल

तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By : News11 Bharat
चन्द्रपुरा के अलारगो गांव पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त, दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में हुए शामिल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के चन्द्रपुरा प्रखंड, अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो जी के "ब्रह्मभोज" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मृति शेष दिवंगत नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें सांत्वना दी.

बता दें कि 21 अक्टूबर को पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हो गया था, वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: चार प्रत्याशियों पर प्रशासन रख रही विशेष निगरानी, डीएम ने बनाई है स्पेशल विजिलेंस टीम

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का