चेताग रामनवमी पूजा समिति ने थाना में आयोजित बैठक में नहीं लिया भाग, सड़क पर गंदा पानी बहने से है नाराजगी

By : News11 Bharat
चेताग रामनवमी पूजा समिति ने थाना में आयोजित बैठक में नहीं लिया भाग, सड़क पर गंदा पानी बहने से है नाराजगी

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: बुधवार को बालूमाथ थाना परिसर में रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बुलाई गई रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक में प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग ग्राम की रामनवमी पूजा समिति ने बैठक में भाग नहीं लिया. जिसका मुख्य कारण समिति के सदस्यों ने बताया कि शांति समिति की हुई बैठक में ज्वलंत समस्याओं को कई बार बताए जाने के बावजूद उसकी स्थाई समाधान नहीं की गई है.समिति सदस्यों का कहना है कि बालूमाथ से चेताग ग्राम जाने वाली मार्ग पर गोविंद नगर मोहल्ला पहुंचने के पूर्व सड़कों पर घर और नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों पैदल राहगीर और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. यह मार्ग लातेहार जिला मुख्यालय को भी जोड़ती है और प्रत्येक दिन जिले और प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी का इसी मार्ग से आना-जाना होता है.साथ ही धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए यही मार्ग से गुजरना पड़ता है.इस मुद्दे को लेकर ग्राम क्षेत्र के लोगों के द्वारा कई बार शांति समिति की बैठक के अलावे प्रखंड के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई. लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान आज तक नहीं हो पाया है. जिसे देखते हुए बुधवार को हुई थाना पर बैठक में समिति के सदस्य या ग्राम क्षेत्र के लोगों ने भाग नहीं लिया. 

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि की धूम, कलश यात्रा में जय श्रीराम के नारों से गूंजा जपला, हुसैनाबाद में निकाली गई कलशयात्रा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार