अटल पार्क के बीच चीजी बाइट: सिरफिरे इंटेलिजंस का स्वास्थ्य के साथ स्वाद की अनूठी सोच

डीसी सिमडेगा और नगर परिषद अध्यक्ष ने किए उद्घाटन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अटल पार्क के बीच चीजी बाइट: सिरफिरे इंटेलिजंस का स्वास्थ्य के साथ स्वाद की अनूठी सोच

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: कुछ कर गुजरने की चाहत और एक मुकाम खड़ा करने का जज्बा ने जिले के सिरफिरे इंटेलिजंस को एक अनूठी सोच के साथ जिले के विकास की तरफ कदम बढाए और माटी से जुड़कर सोना उगाने की ठान ली.

हम बात कर रहें इंजीनियर कुणाल सिंह का जिन्होने कुछ अलग तरीके से जिले के विकास में अपना एक योगदान देने के मकसद से अटल बिहारी पार्क में चीजी बाइट रेस्टोरेंट की शुरूआत की. आज इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन डीसी सिमडेगा कंचन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने फीता और केक काट कर किया. मौके पर डीसी सिमडेगा ने प्रकृति खूबसूरती के बीच इस तरह के रेस्टोरेंट का आज के दौर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. डीसी सिमडेगा ने कहा कि अटल बिहारी पार्क को नगर परिषद के सहयोग से और बेहतर तरीके से संवारा जाएगा. उन्होंने इस रेस्टोरेंट में हाइजिन का ख्याल रखने और क्वालिटी उच्च रखने की बात कही. 

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि इस अटल पार्क में जल्द हीं बच्चों के लिए अटल पार्क आदि की व्यवस्था मिलेगी. 

रेस्टोरेंट संचालक कुणाल सिंह ने कहा कि वे हेल्थ के साथ बेस्ट फूड सर्व करेंगे. उन्होंने कहा कि चाइनीज के साथ हेल्दी फूड भी मिलेगा. 

चीजी बाइट बिल्कुल भूटानी अंदाज में चाइनीज और दमदार देशी स्वाद के मिश्रण के साथ यह एक देशी रेस्टोरेंट है. जो हरी भरी पार्क के बीच चाइनीज अंदाज में गाँव की संस्कृति की झलक आपको चाइनीज के साथ देशी चटपटी स्वाद से भी रूबरू कराएगा वह भी बिल्कुल हाइजीन तरीके से. शहरी कोलाहल भरी तामझाम वाली रेस्टोरेंट से अलग बिल्कुल सीमेंट और लोहे के रड से दुर बंबु के आकर्षक लुक के साथ प्रकृति की शुद्ध आबोहवा के बीच चटपटे लजीज व्यंजन आपको एक अलग अहसान कराएगी.

यहां आपको और आपके बच्चों को चीज एंड बाइट के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ कई तरह के झूलों और जिम्नास्टिक पार्क भी मिलेगा. यहां आर्टिफिशल कुछ नही बस प्रकृति काआर्ट देखने को मिलेगा. जो स्वाद के साथ साथ प्रकृति से जुडे रहने की संतुष्टि भी प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें:  रजवार कोल परियोजना में रैयतों का विरोध जारी, भूअर्जन कर्मियों को ग्रामीणों ने बैठाया

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव