विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी चंदनकियारी की पहल: वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By : News11 Bharat
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी चंदनकियारी की पहल: वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज11  भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदनकियारी की मेडिकल टीम द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डॉ. नेहा वर्मा के नेतृत्व में टीम ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की.

कार्यक्रम के तहत कुल 12 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ मुख्य रूप से दंत (मुंह) संबंधी जांच भी की गई. डॉ. नेहा वर्मा ने उपस्थित वृद्धजनों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से मुंह की स्वच्छता पर जोर देते हुए बताया कि दांतों और मसूड़ों की देखभाल किस प्रकार संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करती है.

इस मौके पर वृद्धजनों को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में दंत चिकित्सा सहायक विकास कुमार दास, हेल्थ वर्कर गौतम माहथा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

मेडिकल टीम की इस पहल से वृद्धाश्रम के लोगों में खुशी देखी गई और उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की मांग

यह भी पढ़ें: देवरी के धरतीथानटांड के पास 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने तीन बैलों और एक दुधारू गाय की मौत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार