चौपारण पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिहार शराब सप्लाई मामले में वाइन शॉप के दो कर्मचारी गिरफ्तार

By : Vaibhaw Vikram
चौपारण पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिहार शराब सप्लाई मामले में वाइन शॉप के दो कर्मचारी गिरफ्तार

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण पुलिस ने बिहार में शराब खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा रोड के वाइन शॉप के दो कर्मचारियों को शराब और वाहन सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण क्षेत्र से बोलेरो वाहन के माध्यम से बिहार शराब भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिषेक होटल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन से 24 पीस केन बीयर, 96 पीस बोतल बीयर तथा 8 पीस ब्लेंडर प्राइड का क्वार्टर जब्त किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार, निवासी कन्जिया इटखोरी तथा वीरेंद्र कुमार, निवासी नावाडीह चौपारण के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी स्थानीय चतरा रोड वाइन शॉप के कर्मचारी हैं और शराब को बिहार ले जाकर खपाने की तैयारी में थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन समेत शराब जब्त कर ली है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के मोतीलेदा सिजुआ स्कूल में पार्टी का वीडियो वायरल, पढ़ाई पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है।