भीषण हादसा

चतरा में मौत का हाइवा: भागने के चक्कर में दो जगहों पर बरपाया कहर, 1 की मौत; 50 लाख मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में मौत का हाइवा: भागने के चक्कर में दो जगहों पर बरपाया कहर, 1 की मौत; 50 लाख मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले में कोयला ढोने वाले भारी वाहन अब सचमुच यमदूत बन गए हैं. बेलगाम कोल हाइवा ने जिले में कोहराम मचा दिया है. सबसे खौफनाक बात यह है कि एक ही हाइवा ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खौफनाक हादसों को अंजाम दिया है, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है और एक महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है. आक्रोशित लोगों ने दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.

समाजसेवी उदय वर्मा के मुताबिक, गोदावरी कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक ही बेलगाम हाइवा ने दो बड़े हादसों को अंजाम दिया. सबसे पहले सदर थाना क्षेत्र के हफुआ में इस वाहन ने तीन लोगों—मुकेश सिंह, मुखिया पति रतन सिंह और अरविंद सिंह—को अपनी चपेट में ले लिया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में अरविंद सिंह की मौत हो गई. वहीं, हफुआ से भागने के क्रम में इसी हाइवा ने सिमरिया के डाड़ी में एक खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप के नीचे दबकर किरण देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो फिलहाल रिम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

इसके अलावा टंडवा में पीएनएम (PNM) कंपनी के हाइवा ने वासुदेव महतो को और सिमरिया में एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारी है. इन बैक-टू-बैक हादसों से पूरे चतरा में उबाल है. जिले में दो जगहों पर भारी सड़क जाम है. जिसमें सदर थाना क्षेत्र (हफुआ) में उग्र ग्रामीण ने और परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजे, मृतक के परिजनों को न्याय और इलाके में हाइवा की 'नो एंट्री' सख्ती से लागू करने की मांग पर अड़े हैं.सिमरिया थाना क्षेत्र (डाड़ी में यहां ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम के कारण दोनों ओर एंबुलेंस और जरूरी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. 

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और सिमरिया सीओ गौरव कुमार राज मौके पर कैंप कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार को केवल कोयले की सुरक्षा की चिंता है, लेकिन सड़क हादसों में रोज उजड़ रहे परिवारों को बचाने के लिए बाईपास सड़क तक नहीं बनाई जा रही है. इलाके के लोग अब इन जानलेवा कंपनियों पर स्थायी रोक की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर फैंस में उत्साह, टिकटों की बिक्री के आज दूसरे दिन JSCA स्टेडियम में फिर लगी लम्बी कतार

संबंधित सामग्री

जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर गुमला के बसिया में सड़क जाम, आवागमन ठप

जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर गुमला के बसिया में सड़क जाम, आवागमन ठप

सैकड़ों आंदोलनकारियों ने रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों का परिचालन और सामान्य आवागमन ठप हो गया

रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल! सरायकेला और जमशेदपुर जिलों से हर रोज बंगाल जा रहा बालू, प्रशासन 'नींद में'!

रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल! सरायकेला और जमशेदपुर जिलों से हर रोज बंगाल जा रहा बालू, प्रशासन 'नींद में'!

उपायुक्त ने माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध बालू खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाए

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झारखंड के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ है ओबीसी समाज का रांची बंद, प्रशासन अलर्ट

झारखंड के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ है ओबीसी समाज का रांची बंद, प्रशासन अलर्ट

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद