नए थाना प्रभारी

चंदवा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, मनोरंजन कुमार ने संभाला पदभार

चंदवा थाना में आज शुक्रवार को नए थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया.

By : Dipali Kumari
चंदवा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, मनोरंजन कुमार ने संभाला पदभार

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
लातेहार जिले के चंदवा थाना में आज शुक्रवार को नए थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया. पुलिस निरीक्षक मनोरंजन कुमार ने निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह से विधिवत रूप से चंदवा थाना का प्रभार लिया. इस दौरान थाना परिसर में प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई.

पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी.

वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र की प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सौंपते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिसिंग और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है. लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: रांची: मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाकर्ता पर लगा 12 लाख का जुर्माना

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.