चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

By : News11 Bharat
चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: शहर के लाइन होटल पेट्रोल पंप के समीप एनएच-75 (रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग) किनारे 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार खतरे का बड़ा कारण बन गया है. यह तार सड़क से महज 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं बड़ी संख्या में आम लोग और छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है. पूर्व में कई बार यह हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर चुका है और एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ चुका है. इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस तार को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.

मामले में उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से उक्त समय आया है, उन्होंने मामले को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया, साथ ही जल्द ही इसे दुरुस्त करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार