चांडिल: दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी - बीडीओ कुमार एस अभिनव

By : Admin
चांडिल: दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में  हुई शांति समिति की बैठक

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:  चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र में होने वाली शारदीय नवरात्रि "दुर्गापूजा" को लेकर रविवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमिटी के साथ शांति समिति की बैठक नीमडीह थाना परिसर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार एस अविनव  की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उक्त बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के बारे में शांति समिति के सदस्यों एवं प्रशाशन के बीच चर्चा हुई.

वहीं उपस्थित नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने दुर्गा पूजा को लेकर जारी गाइड लाइन को समझाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर अफवाह फेलाने की प्रयास न करें यदि किसी भी प्रकार की घटना का पोस्ट सोशल मीडिया पर आती है तो इसकी सूचना थाना प्रभारी को दें,घटना की पुष्टि के बाद ही उसको आगे फॉरवर्ड करें.

नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने भी सरकार की गाइड लाइन से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा समिति को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था हर पंडाल पर किया जान आवश्यक है, जिससे आग की घटना होने से तत्काल आग पर काबू पाया जा सके.

साथ में उन्होंने कहा कि पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा स्थल पर पंडाल व भीड़भाड़ वाले स्थान पर श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग अलग रहे एवं कोई भी कमिटी का सदस्य नशीली पदार्थ का सेवन करके मेला संचालन नही करेंगे,डीजे को लेकर उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा.वहीं सभी से अपील करते हुए कहा की विशेष कर बाइक स्टंट करने वाले वैसे युवक पर विशेष ध्यान रहेगा तथा उनके माता पिता भी इस तरह की कृत्य के लिए बच्चे पर विशेष ध्यान रखें यदि कोई भी युवक इस तरह की बाईक स्टंड के तहत पकड़ा जाता है, तो उनके ऊपर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत करवाई की जायेगी साथ में  वहीं सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए निदान हेतु आश्वस्त किए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंडाल में जवान की तैनाती की जाएगी.

बैठक में सचिन गोप नीमडीह प्रखण्ड अध्यक्ष जे एम एम उपाध्यक्ष हरिदास महतो,ग्राम प्रधान श्यामल पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा हॉल्ट बोर्ड पर वारंग क्षिति लिपि की पुनः वापसी, आदिवासी हो महासभा की बड़ी जीत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई