चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

By : News11 Bharat
चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  रात्रि गश्ती के दौरान गत रविवार को चंदनकियारी बाजार में भटकते हुए एक लगभग 24 वर्षीय युवक को पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा थाना लाया गया. काफी प्रयास और पूछताछ के बाद युवक की पहचान दिलीप कुमार, पिता विजय सिंह, ग्राम कामदेवपुर, थाना अमरपुर, जिला बांका (बिहार) के रूप में हुई.

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक के परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर युवक के पिता विजय सिंह अपने पुत्र धीरज कुमार के साथ  मंगलवार को चंदनकियारी थाना पहुंचे और युवक की पहचान अपने पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की.

परिजनों ने बताया कि दिलीप कुमार मानसिक रूप से कुछ कमजोर है और गत 2 अप्रैल को साइकिल से अपनी बहन रूबी देवी के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह न तो बहन के घर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा. इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना अमरपुर थाना में भी दर्ज कराई गई थी.

चंदनकियारी पुलिस ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए उचित पहचान और आवश्यक प्रक्रिया के बाद युवक को उसके पिता और भाई को सकुशल सौंप दिया. पुलिस के इस सराहनीय कार्य से परिवार में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार