चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को केंद्रीय दुर्गा पूजा स...

चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश के चाईबासा नगर परिषद का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा को नप का उपाध्यक्ष एवं समिति से जुड़े शैलेश कुमार और दोला राय को वार्ड पार्षद चुने जाने पर उनका अभिनंदन किया. रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के अन्य वार्ड पार्षदों का भी अभिनन्दन किया गया . अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को चुनरी ओढ़ाकर और बुके दे कर उनको सम्मानित किया गया . इस अवसर नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है. उसका पूरी तरह से निर्वाहन करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से  सभी के सहयोग से हमलोगों ने  तीन साल तक दुर्गा पूजा समिति का सफलतापूर्वक  संचालन किया है, उसी तरह से आने वाले पांच सालों  उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिल कर चाईबासा के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जन भागेदारी भी जरूरी है. 

शहर के विकास के लिए करेंगे काम

उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा कि वह दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष थे और अब माता रानी की कृपा से नगर परिषद के उपाध्यक्ष बन गए . उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगे. इस अवसर प्रकाश, शर्मा एवं  नम्रता प्रकाश ने सभी वार्ड पार्षदों को चुनरी ओढा कर एवं बुके दे कर सम्मानित किया .  

हमारे पदधारी करेंगे नगर के विकास का काम

उपाध्यक्ष चन्दन पांडेय ने कहा कि यह दुर्गा पूजा समिति के लिए काफी गौरव की बात है कि उसके अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और सदस्य नगर पर्षद के चुनाव में भी विजयी हुए हैं . महासचिव आनंद प्रियदर्शी ने कहा कि अब हमारे पदधारी नई जिम्मेवारी को संभालते हुए नगर का विकास करेंगे . सभा का संचालन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम ने किया . उन्होंने विश्वास जताया कि दुर्गा पूजा के आयोजन के समय कठिनाइयों का इस वर्ष सामना नहीं करना पड़ेगा.

कार्यक्रम को संरक्षक विजय राज , यादव , उपाध्यक्ष राजू यादव , चाईबासा बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, वार्ड पार्षद शैलेश कुमार , मुकेश कुमार योगी, धर्मवीर पासवान सन्नी, आलोक कुमार झा , बेला जेराई, उपमा राय, शीला रजक, लक्ष्मी कच्छप, लालो लकड़ा ,सुनीता खलको , चंदू करवा एवं सैकड़ों की संख्या में  विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय ने किया. इस अवसर महावीर मण्डल के अध्यक्ष विशाल साव और महासचिव बिट्टू यादव को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शहर के विभिन्न पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: क्षतिग्रस्त हड़ही नदी पुल पर दुर्घटना की खतरा, पुल के ऊपरी सतह पऱ बाहर निकला नुकीला सरिया बना आफत

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह