चाईबासा नगर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, नगर की समस्याओं पर आंदोलन का निर्णय

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

चाईबासा नगर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, नगर की समस्याओं पर आंदोलन का निर्णय

भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की मासिक बैठक बुधवार को नीमडीह स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

चाईबासा नगर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न नगर की समस्याओं पर आंदोलन का निर्णय

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की मासिक बैठक बुधवार को नीमडीह स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में जिला परिषद सदस्य सह नगर प्रभारी राजश्री बानरा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.बैठक की शुरुआत में बीते माह में आयोजित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. सरल ऐप के माध्यम से की गई रिपोर्टिंग की भी समीक्षा हुई. नगर प्रभारी राजश्री बानरा ने सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी और कहा कि इसी तरह अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हुए पार्टी को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी. तभी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा. इसके बाद हम सभी मिलकर बूथ की संरचना को और सुदृढ़ करने में जुटेंगे. 

बैठक में वर्तमान समय में नगरपालिका क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरसात के कारण शहर की नालियां जाम हो गई हैं और नालियों के ऊपर से गंदा पानी और कचरा बह रहा है. इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. शहर में प्रतिदिन कचरा उठाव भी नियमित नहीं हो रहा है. इन मुद्दों को लेकर नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पांच सदस्यीय टीम बनाकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई. कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार सांप काटने की शिकायतें आ रही हैं. बरसात में मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं. इसलिए भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा सदर अस्पताल जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेंगे और स्वास्थ्य विभाग से पहले ही समन्वय कर लोगों को सचेत करेंगे.

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई. इसके तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन नगर महामंत्री रोहित दास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री दिलीप साव ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर प्रताप कटियार महतो, हर्ष रवानी, जगदीश निषाद, आकाश कुमार, विजय सिंह, संजय राम, साहिल, रीना कर, डोली कर, मृदुल निषाद और हेमंत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.