सीसीएल कर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक, श्रमिक संगठनों ने आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग की

By : News11 Bharat
सीसीएल कर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक, श्रमिक संगठनों ने आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग की

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  मोहन नगर, डकरा निवासी एवं आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया में कार्यरत लिपिक ग्रेड-टू दिनेश कुमार का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार को कार्यालय में काम के दौरान अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वे करीब 3 बजे अपने घर लौट गए. घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें डकरा स्थित सेंट्रल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शाम करीब 4ः30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी सहित अन्य श्रमिक नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए प्रबंधन से मृतक सीसीएल कर्मी के आश्रित को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अविलंब नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर सभी श्रमिक संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के विभिन्न थानों में थाना प्रभारी व अंचलधिकारी की उपस्थित में थाना दिवस का आयोजन, जमीन संबंधी सबसे ज्यादा मामले आए

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार