सीसीएल गोविंदपुर सेल कमिटी के द्वारा ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली का हो सीबीआई...

सीसीएल गोविंदपुर सेल कमिटी के द्वारा ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली का हो सीबीआई जांच: नेता करीम अंसारी

सीसीएल गोविंदपुर सेल कमिटी के द्वारा ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली का हो सीबीआई जांच नेता करीम अंसारी

न्यूज 11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
सीसीएल के गोविंदपुर लोकल सेल कमिटी के द्वारा गोविंदपुर भड़का बागी में वार्षिक पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद गोविंदपुर लोकल सेल काटा घर समीप भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं भोज के दौरान फजूल खर्ची को लेकर हंगामा भी हुआ. कांग्रेस अल्पसंख्यक के बोकारो जिला सचिव सह सेल कमिटी सदस्य व विस्थापित नेता करीम अंसारी ने बताया कि ट्रक ऑनर एवं सेल से जुड़े मजदूरो की स्थिति दयनीय है. 

इसके बावजूद पूजा एवं भोज के नाम पर सेल का लाखों रुपए खर्च कर दिया जा रहा है. जो सरासर नाजायज है. कहे कि गोविंदपुर सेल कमिटी अपने उदेश्यों से भटक गया है. विस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार व हिस्सेदारी देने के बजाय लाखों वेतन पाने वाले सरकारी अधिकारियों को हिस्सेदारी दिया जा रहा है. जिससे लोकल सेल खोलने का आंदोलन करने वाले ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. जिसके खिलाफ जल्द आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया गया है. 

साथ ही सेल में गरीबों एवं मैनेजिंग के नाम पर हो रहे अवैध वसूली की जांच की मांग सीबीआई, आयकर विभाग एवं कोयला मंत्रालय से किया गया है. वही सेल कमिटी के पदाधिकारियों ने अवैध वसूली की बात से इनकार किया है. कार्यक्रम में सेल कमिटी के अलावे विस्थापित नेता वाजिद अली, सुरेन्द्र घासी, दिनेश यादव, असगर अली, बालेश्वर यादव,अबीब अंसारी, तैयब अंसारी, जनाब अंसारी, ऐनुल अंसारी ,बिक्की साव, राजेश साव, अमित घासी, मुन्ना साव, संजय साव आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पर्वतपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

झारखंड

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

देश-विदेश

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

झारखंड

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

झारखंड

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश