संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के गदर पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने श्रीराम यादव के घर से बैल चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले के प्रखंड सचिव ने तत्काल थाना प्रभारी को सूचना देकर मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.
माले नेता ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बैल चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और चोरी करने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी.
मौके पर अनिल यादव, विकास यादव, आलोक कुमार और अशोक यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गावां में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया