चाईबासा में गबन का मामला

चाईबासा: बैंक ऑफ इंडिया की गुआ शाखा के पूर्व प्रबंधक पर करोड़ों के गबन का आरोप, केस दर्ज कर किया गया निलंबित

By : Shreya Suman
चाईबासा: बैंक ऑफ इंडिया की गुआ शाखा के पूर्व प्रबंधक पर करोड़ों के गबन का आरोप, केस दर्ज कर किया गया निलंबित

न्यूज़11 भारत

चाईबासा/डेस्क: बैंक ऑफ़ इंडिया गुआ शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक पर करोड़ों रुपए का गबन करने के मामले में केस दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही पूर्व शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है. घटना की जानकारी के संबंध में गुआ थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुआ बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा के पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु के द्वारा करोड़ रुपयों गबन का आरोप लगाते हुए वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार के द्वारा गुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जांच के क्रम में पाया गया कि दिनांक 1 जुलाई 2021 गुआ शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पिता शंकर सिंकु पता जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा के रहने वाले हैं. उन्होंने सेल के बिना आदेश के खाते में जमा राशि दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपए को अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान आदेश जारी कर अकाउंट में रख लिया. इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2023 को शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु ने सेल से किसी भी आदेश के बिना धोखाधड़ी कर अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा तथा कन्हैया कुमार साव के खाते में सभी रूपों का ट्रांजैक्शन कर दिया हैं.

बाद में शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु ने ट्रांजैक्शन किए गए सभी के खातों से रुपयों की निकासी कर ली. इस संबंध में गुआ थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत आवेदन के संदर्भ में शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मामले की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़े: धनबाद-हीरापुर हटिया गोदाम में लगी भीषण आग, आलू-प्याज संग सब जलकर राख

संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.