बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव...

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: आगामी 23 फरवरी को होने वाले बुंडू नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. अध्यक्ष पद सहित 13 वार्ड पार्षदों के चुनाव को लेकर प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं. शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में बैनर, पोस्टर और झंडों से चुनावी माहौल पूरी तरह रंग गया है. चाय दुकानों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चुनावी चर्चाओं का दौर लगातार जारी है.

इसी कड़ी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने शुक्रवार संध्या बुंडू चौक बाजार में अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. उद्घाटन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी जोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.

इस अवसर पर जितेंद्र उरांव ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया और नगर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने घोषणा की कि बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि वह नगरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन और विश्राम स्थल के रूप में विकसित हो सके. नियमित एवं सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन नई पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

इसके अलावा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्की सड़कों और मजबूत नाली निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव बड़ी समस्या बन जाती है, जिसका स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. साथ ही बुंडू बस स्टैंड की समुचित व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करना तथा नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति है. नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्रतिबद्धता है. अंत में उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास के पक्ष में मतदान कर नगर को नई दिशा देने में सहयोग करें.

बुंडू नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक होने वाला है.

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता

झारखंड

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता