बुढ़मू: जनता जागृति विकास केंद्र के 11वें वरिष्ठ प्रशिक्षक महासम्मेलन का धूमधाम से आयोजन

बुढ़मू: जनता जागृति विकास केंद्र के 11वें वरिष्ठ प्रशिक्षक महासम्मेलन का धूमधाम से आयोजन

बुढ़मू जनता जागृति विकास केंद्र के 11वें वरिष्ठ प्रशिक्षक महासम्मेलन का धूमधाम से आयोजन

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: झारखंड के सामाजिक उत्थान की मशाल जलाने वाली संस्था 'जनता जागृति विकास केंद्र' ने आरीद में अपनी 11वीं वरिष्ठ प्रशिक्षक महासम्मेलन का आयोजन धूमधाम से किया. हर साल की तरह इस बार भी हजारो कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रांची, रामगढ़, जामताड़ा, देवघर, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, खुंटी, लातेहार, गढ़वा, चाईबासा, साहेबगंज समेत सभी जिलों से डेरा डाल लिया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक मुकुटधारी महतो के नेतृत्व में केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष गीता देवी, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जागृति विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमीत टाना भगत और उप प्रधानाध्यापक सुनिता देवी सभी अतिथियों का मुख्य तोरणद्वार से बैंड-बाजों व लोकनृत्य के स्वागत के साथ मंच तक ले जाया गया.मंच का रिबन काटकर उद्घाटन के बाद संस्था के स्लोगन गाकर सभी ने संकल्प लिया. माल्यार्पण, अंगवस्त्र और बुके से सम्मानित अतिथियों के बीच जागृति विद्यालय के छात्रों व स्थानीय कलाकार महावीर नायक के रंगारंग गीत-संगीत व लोकनृत्य ने सबका मन मोह लिया.

केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद ने संस्था के वार्षिक विस्तार व उपलब्धियों पर प्रेरक संबोधन दिया, जो कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ. मौके पर महाप्रबंधक तुलसी कुशवाहा (चिकित्सा केंद्र), केंद्रीय सचिव जितेन्द्र सोरेन, परियोजना संरक्षक महाबीर महतो (आरीद), केंद्रीय कोषाध्यक्ष जिवार्धन प्रसाद, कोडरमा मंडल प्रभारी द्वारिका साव, मो. लियाकत अंसारी, परियोजना उप संरक्षक फुलेश्वर कुमार महतो, रूपलाल महतो समेत सभी केंद्रीय सदस्य व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह महासम्मेलन न केवल प्रशिक्षण का केंद्र बना, बल्कि झारखंड के ग्रामीण विकास की नई दिशा भी रेखांकित कर गया. कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को सिल्ड व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: बजट 2026: आम आदमी को राहत, विकास विरोधियों को जवाब - डॉ. जटाशंकर पांडे

संबंधित सामग्री

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

झारखंड

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

झारखंड

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

झारखंड

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुढ़मू के चकमें पंचायत भवन में जलसहिया को किया गया किट वितरित

झारखंड

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुढ़मू के चकमें पंचायत भवन में जलसहिया को किया गया किट वितरित

पलामू के लाल और SAP जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

झारखंड

पलामू के लाल और SAP जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी