न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना सामने आई. युवक की बेरहमी से चाकूब्स गोदकर और लाठी से पीटकर हत्या की गई है. वही हत्या के बाद मृतक को चार माले की इमारत से ऊपर से नीचे फेंका गया है. रांची के पुंदाग ओपी इलाके में पंडरा मुस्लिम बस्ती के रहनेवाले पेंटर नाबालिग वसीम मंसूरी की हत्या की गई. मृतक 2 जनवरी से ही लापता था जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है. मृतक के परिजनों ने वसीम के गुमशुदगी की जानकारी पंडरा ओपी को भी दी थी. वही युवक के परिजन जब आज उसे ढूंढते हुए पुंदाग इलाके के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां युवक का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. मृतक के पिता के अनुसार वसीम का किसी से कोई विवाद नहीं था.
वही घटना की जानकारी के बाद हटिया डीएसपी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी नजर आई. सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया. वही इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या की वजहों की खंगालने में जुटी है. पुलिस का मामले में कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कम फरियादी देख एसपी सिटी नाराज, माइकिंग नहीं होने पर थानाध्यक्ष को फटकार