न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: केंदुआ गोधर 6 नंबर बस्ती हवा चानक के समीप तेज आवाज के साथ भू धसान की घटना के बाद तेजी से गैस रिसाव हो रहा जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
गोफ स्थल से सटे तीन घरों में दरार आ गई है जिसके बाद घरों के लोग अपने घर के समान के साथ बाहर आ गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधक द्वारा गोफ स्थल की चारों तरफ घेरा बंदी कर डेंजर जोन घोषित किया दिया. वही प्रभावित परिवार का कहना हैं कि हमलोगों क़ो प्रबंधक सुरक्षित पुनर्वास दे. अन्यथा कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय के सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव और जन भागीदारी अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित