सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातु/डेस्क: ब्रह्माकुमारीज राजयोग मेडिटेशन सेवाकेन्द्र , हिताची एटीएम के समीप, शास्त्री चौक,भुरकुंडा द्वारा थाना मैदान में चैतन्य झांकी का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि डाक्टर ए.के. सिन्हा वा विशिष्ट अतिथि राकेश सिंह और बीके रामदेव ने मिलकर फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
डॉ एके सिन्हा ने कहा कि चैतन्य मां दर्शन कर मन आनंदित हो गया गया।ऐसे कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव होगा और लोग भक्ति के पराकाष्ठा की अनुभूति करेंगे.मैं ब्रह्माकुमारीज के हेडक्वार्टर में कार्यक्रम में सम्मिलित हो चुका हूं, अविस्मरणीय पल बीता चुका हुं.
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, भुरकुंडा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम को मेरे प्रांगण में करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.ऐसे समाजिक संस्थान समाज की भालाई में अहम भूमिका निभाते हैं.
बीके रामदेव ने चैतन्य झांकी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि दुर्गा मां अर्थात आत्मा के दुर्गुणों को नाश करने वाली मां , लक्ष्मी मां अर्थात परमात्म ज्ञानधन से स्वयं की आत्मा को भरपूर करना और मां सरस्वती अर्थात राजयोग विद्या से स्वयं को भरपूर करने वाली मां.ऐसे सभी देवियां परमात्मा शिव की शक्तियों से ही प्रकट होती है.परमात्मा शिव बाबा राजयोग की शिक्षा से ब्रह्माकुमारी बहनों को साक्षात दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती ,काली, गायत्री..आदि देवियां बना रहे हैं.वर्तमान समय कलियुगी सृष्टि के अंतिम समय चल रहा है,हम सभी युग परिवर्तन काल से गुजर रहे हैं, इस सत्य राजयोग का ज्ञान प्राप्त करने के लिए स्थानीय सेवाकेंद्र में निःशुल्क सात दिवसीय शिविर का लाभ अवश्य लें.
*आगे बीके रामदेव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह चैतन्य झांकी विजय दशमी तक लगाया जायेगा.चैतन्य झांकी का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे रात्रि तक रहेगा कार्यक्रम समाप्ति पश्चात और निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर कार्यक्रम 03 से 10 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7 से 9 बजे वा शाम को 5 से 7 बजे तक ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में हिताची एटीएम समीप, शास्त्री चौक, भुरकुंडा में होगा.
*इस चैतन्य झांकी कार्यक्रम में मां दुर्गा रूप में ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन , मां सरस्वती रूप को धारण करने वाली आरती कुमारी और मां लक्ष्मी रूप को धारण करने वाली रौशन कुमारी है.
यह भी पढ़े: जमशेदपुर के मानगो में दुर्गा पूजा के दौरान नजर आई हिंदू मुस्लिम एकता