बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को बेरहमी से पीटा

By : Vaibhaw Vikram
बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को बेरहमी से पीटा

न्यूज11 भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह की पुलिस में बेरहम तरीके से पिटाई कर दी जिस कारण वह बिना सहारे के चल भी नहीं पा रहा था. थाने में मिलने गए उसके एक समर्थक को भी पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

23 फरवरी को मतदान के दिन चास थाना क्षेत्र के वार्ड 32 के मतदान केंद्र में मतदान के दौरान गलत तरीके से वोटिंग करने का पार्षद प्रत्याशी रेखा देवी के पति पूर्व पार्षद रामशंकर ने विरोध किया था. इसी दौरान पुलिस से नोंकझोक हुई थी. इस नोक झोक में एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह घायल हुए थे. उनके घायल होने के बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को हिरासत में लिया और हिरासत में रमाशंकर की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी. आज जब रमाशंकर को न्यायालय में पेश किया गया तो वह खुद चलने में भी असमर्थ नजर आए. 

इस बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कार्रवाई उठाया और कहा कि एक जनसेवक को इस तरह से पिटाई करना निंदनीय है. इस मामले को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दामाद की तरह जनता के बीच पेश किया और एक जनसेवक जिसमें 10 साल तक अपने वार्ड की सेवा की उसके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया. घटना हुई थी उसकी मैं निंदा करती हूं जांच कर दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन इस तरह की पिटाई कहीं से भी मानवता के लिए ठीक नहीं है.

वहीं घटना के दिन थाने में मिलने गए सरदार कॉलोनी निवासी सोनू कुमार को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का काम किया. उसके शरीर में कई जगह जख्म के निशान है. सोनू का कहना है कि जब मैं उनसे मिलने गया तो पुलिस ने मुझे दौड़ा कर पीटा. वहीं पार्षद की उम्मीदवार रेखा देवी ने कहा कि आज जब न्यायालय में उन्हें देखा तो लगा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ है. वह खुद से चल भी नहीं पा रहे हैं सहारा देकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

विरोध सिर्फ वोटिंग में हो रहे गलत काम का हो रहा था. लेकिन पुलिस में एक तरफा कार्रवाई की और मुझे भी पीटने का काम किया. उसी का मेरे पति ने विरोध किया था.

यह भी पढ़ें: Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत, कुल्लू-मनाली गए थे घूमने

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य