हुसैनाबाद नहर में डूबे किशोर का शव 36 घंटे बाद बरामद, प्रशासन ने शव का पोस्टमार्...

हुसैनाबाद नहर में डूबे किशोर का शव 36 घंटे बाद बरामद, प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

हुसैनाबाद नहर में डूबे किशोर का शव 36 घंटे बाद बरामद प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद के बिशुनपुर गांव के पास उत्तर कोयल मुख्य नहर में डूबे किशोर (नाबालिग) का शव प्रशासन ने 36 घंटे बाद बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि घटना स्थल छठ घाट से करीब 4 सौ मिटर की दूरी से शव बरामद किया गया है. शव का हाथ नहर के नीचे बहते वक्त पटिया में फस गया था, प्रशासन द्वारा नहर के पानी बंद कराने के बाद शव दिखा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को छठ पर्व के दौरान 16 वर्षीय नैतिक चौहान नहर में नहाने के क्रम में नहर में डूब गया था. नैतिक अपने ननिहाल हुसैनाबाद के अराजी कुसुमहरा आया हुआ था. मृतक के मामा विजय चौहान ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था और नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उसका कोई पता नही चला और शव बरामद हुआ. प्रशासन ने शव को बिशुनपुर और सोनबरसा गांव के बीच से बरामद किया गया. शव खोजबीन के दौरान हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा, प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ चौबे, एसआई श्रीनिवास शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी. मृतक किशोर गढ़वा जिला के परिहारा गांव निवासी अरविंद चौहान का पुत्र 16 वर्षीय नैतिक चौहान था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही परिहारा गांव में मातम छा गया है. शव को लेने मृतक के दादा हुसैनाबाद पहुंचे है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एस.के. रवि, रामजी राम, अशोक चौधरी, योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. वही एक वीडियो सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है, जिसमें मृतक नाबालिग को डूबते हुए नजर आता है. 

यह भी पढ़े: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के पांच छात्रों का हुआ चयन
 

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा